पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश

चार साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | चारसाल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने वाले आरोपी पर थाना मॉडल टाउन की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी अनिल कुमार निवासी बसंत नगर फतेहगढ़ को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। एएसआई स्वर्ण सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए अपने बयान में पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी बेटी जो गली में खेल रही थी। इस दौरान अारोपी अनिल कुमार आया उसकी बच्ची को उठाकर पड़ोस वाले वाले मकान में लगे गया। उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। आरोपी शराब के नशे में धुत्त था। जब उसने बेटी की रोने की आवाज सुनी तो वह तुरंत घर से बाहर निकल आई। उसने जब शोर मचाया तो अनिल मौके के फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर छापेमारी शुरू कर दी है। संभावित ठिकानों पर रेड की जा रही है।