पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूथ फेस्टीवल : शबद और भजन मुकाबले में देव समाज कॉलेज चंडीगढ़ विनर

यूथ फेस्टीवल : शबद और भजन मुकाबले में देव समाज कॉलेज चंडीगढ़ विनर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबयूनिवर्सिटी की ओर से रयात बाहरा कैंपस में चल रहे चार दिवसीय जोनल युवक मेले के के दूसरे दिन सोमवार को समागम का उद्घाटन निर्मल सिंह जोड़ा डायरेक्टर, यूथ वेलफेयर पंजाब यूनिवर्सिटी ने किया। इस दौरान क्लासिकल डांस, ग्रुप डांस, लोक नाच, कविश्री, वार, कली, लेख लेखन, कविता, कहानी लिखने आदि के मुकाबले करवाए गए। कैंपस डायरेक्टर डॉ. दलजीत सिंह बावा ने विभिन्न मुकाबलों में विजयी रहे विद्यार्थियों को बधाई दी।

प्रिंसिपल डॉ. कमलेश कुमारी ने कहा कि इस यूथ फेस्टीवल के दौरान हुए मुकाबलों शब्द भजन के मुकाबलों में देव समाज कॉलेज चंडीगढ़ ने पहला, गोबिंदगढ़ कॉलेज ने दूसरा और गुरु नानक कॉलेज ने तीसरा स्थान हासिल किया। समूह गायन मुकाबलों में पहला स्थान देव समाज कॉलेज ने हासिल किया। बीसीएम कॉलेज लुधियाना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। गोबिंदगढ़ कॉलेज ने तीसरा स्थान हासिल किया। गज़ल गीत के मुकाबले में देव समाज कॉलेज चंडीगढ़ ने पहला, बीसीएम कॉलेज लुधियाना ने दूसरा, डी.ए.वी कालेज होशियारपुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। फोक आर्केस्ट्रा में बीसीएम कॉलेज लुधियाना पंजाब यूनिवर्सिटी ने पहला स्थान हासिल किया। इसी तरह फोटोग्राफी के मुकाबले में बीसीएस ने पहला स्थान डीएवी कॉलेज ने दूसरा तथा एएस कॉलेज खन्ना ने तीसरा स्थान हासिल किया। रंगोली में पहला स्थान बीसीएस, दूसरा स्थान दोराहा कॉलेज लुधियाना ने प्राप्त किया। ज्वाइंट कैंपस डायरेक्टर डॉ. चंद्र मोहन, डॉ. विभा चावला, रिटायर्ड कर्नल एच.एस. जसवाल, हरनाम सिंह बोलिना, मनप्रीत भाटिया, हरिंदर सिंह जसवाल, गुरप्रीत सिंह, बेदी, सविता वालिया के अलावा कॉलेज स्टाफ मौजूद रहे।

रयात बाहरा इंस्टीच्यूट में हुए यूथ फेस्टीवल में कला का प्रदर्शन करते हुए विद्य‌ार्थी। मौजूद गणमान्य बच्चों की प्रस्तुति देखते हुए।