मोहल्ला शंकर नगर में सफाई की
होशियारपुर | स्वच्छभारत अभियान के तहत वॉयस आफ यूथ की ओर से वार्ड नंबर 14 के मोहल्ला शंकर नगर में गलियों की सफाई की गई। गली नंबर एक से 5 तक सभी गलियों में सफाई का काम जारी हैं। सोसायटी प्रधान मनजिंदर सिंह सियाण ने बताया कि मोहल्ला शंकर नगर और गुरु नानक एवेन्यू में भी सफाई मुहिम जारी रहेगी। इस अवसर पर अक्षय कुमार, कुलवीर राणा, परमिंदर सिंह, जगजीत सिंह, रिक्की राजा, कर्मजीत सिंह भी मौजूद थे।