पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विवाह के बाद श्रीराम और सीता का स्वागत

विवाह के बाद श्रीराम और सीता का स्वागत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चब्बेवाल में श्री राम विवाह पर शोभायात्रा निकाली

श्रीराम लीला प्रबंधक कमेटी बसी कलां की ओर से भगवान श्री राम जी के विवाह के संबंध में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा गांव बसी कलां के बाजारों से शुरू होकर गांव सद्दो पट्टी, जियाण मार्किट, कस्बा चब्बेवाल की विभिन्न मार्केटों और गांव चब्बेवाल से होती हुई रामलीला मैदान पहुंची। रास्ते में शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर विनोद शाह, पवित्र चड्ढा, अविनाश चड्ढा, सोहन लाल, सरपंच विक्की चड्ढा, काला भगत, पंडित सुभाष शर्मा, विवेक चड्ढा, राम आहलूवालिया, टिंकू सचदेवा, रोमी चड्ढा अन्य शामिल थे।

श्रीराम विवाह पर निकाली गई शोभायात्रा में सजी पालकी।