बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता राशि दी
होशियारपुर | लोकसभासांसद विजय सांपला को लायन क्लब प्रीत का प्रतिनिधिमंडल मिला। उन्होंने प्रधानमंत्री रिलीफ फंड के लिए लोकसभा सांसद विजय सांपला को 55 हजार रुपए की राशि का चेक दिया। सांपला ने कहा कि जरूरतमंद की सहायता करना ही सच्चा धर्म है और वह लायन क्लब की ओर से किए जा रहे इस कार्य की सराहना करते है। मौके पर लायन क्लब प्रीत के प्रधान राजेश नक्कड़ा, लायन राजेश नक्कड़ा, दविंदर दुआ, चेयरमैन लायन क्लब प्रीत प्रदीप गुप्ता, अनिल सूद, अंकुर वालिया, रविंदर रवि, राजेश मुरगई, अरविंदर महेंद्रू, कुलविंदर सचदेवा, गोपाल अग्रवाल, रिंकल बांसल, एनके गुप्ता और लायन एसके गोयल आदि उपस्थित थे।