ओवरलोडिंग पर डीसी, एसपी डीटीओ को नोटिस
चंडीगढ़| होशियारपुरमें ट्रैक्टर ट्रालियों की ओवरलोडिंग के खिलाफ एक जनहित याचिका पर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार, होशियारपुर के डीसी, एसपी और डीटीओ को 13 मार्च के लिए नोटिस जारी किया है। होशियारपुर निवासी प्रेम सिंह ने याचिका दायर कर कहा कि होशियारपुर में ट्रैक्टर ट्रालियां ओवरलोडिंग होकर चलती हैं। ऐसा करना केवल मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन है बल्कि लोगों के लिए भी खतरनाक है। इस बारे में प्रशासन का रवैया ढुलमुल है।