पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो महीने से जेल में बंद मनीचेंजर पाल पाबला को मिली जमानत

दो महीने से जेल में बंद मनीचेंजर पाल पाबला को मिली जमानत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हैप्पीफॉरेक्स के मालिक हवाला किंग जीवन लाल हैप्पी से कनेक्शन को लेकर फंसे नवांशहर के मनीचेंजर पाल पाबला को सेशन जज राजशेखर अत्री की कोर्ट ने जमानत दे दी है। वह दो महीने से मॉडर्न जेल में बंद था। ईडी केस में चार्जशीट पेश कर चुकी है। मनी लॉड्रिंग के केस में पाबला की प|ी रंजीत कौर और पिता अजीत सिंह को सहआरोपी बनाया गया है। कोर्ट में केस की सुनवाई 15 दिसंबर को होगी।

ईडी ने 1 फरवरी 2013 को अड्डा होशियारपुर चौक के पास हैप्पी फॉरेक्स पर रेड की थी। यहां से ईडी ने सवा करोड़ रुपए और हवाला से जुड़े दस्तावेज बरामद किए थे। हैप्पी के पाबला से कनेक्शन निकले थे। करीब तीन महीने में दो करोड़ के हवाला कारोबार करने की बात सामने आई थी। इसलिए ईडी ने 5 सितंबर को पाबला के घर पर रेड की थी। यहां से कैश और करोड़ की एफडीआर बरामद की गई थी।

ईडी को आठ सितंबर को पता चला था कि पाबला ने झूठी रिपोर्ट दर्ज करवा कर एक करोड़ की एफडीआर कैश करवा ली थी जो उनकी प|ी रंजीत कौर और पिता के नाम पर भी थी। ईडी ने नवांशहर में पाबला के खिलाफ केस दर्ज करवाया तो खुद भी मनी लॉड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की। ईडी के दबाव में 7 अक्टूबर को पाबला ने सरेंडर कर दिया था और उसे दो दिन बाद कोर्ट ने जेल भेज दिया था। ईडी की जांच में पाबला की प|ी रंजीत कौर भी शामिल हुई थी। ईडी ने एफडीआर की एक करोड़ में से 70 लाख कैश और होशियारपुर के बजवाड़ा में खरीदे गए दो प्लाट जब्त कर लिए थे। प्रत्येक की कीमत 14-14 लाख रुपए थे।

फेमा की जांच में रेड, एफआईडी तुड़वाई तो कानूनी लफड़े में फंसे

हैप्पीके खिलाफ फेमा एक्ट के तहत कार्रवाई चल रही थी। पाबला पर भी इसी को लेकर रेड की गई थी लेकिन उन्होंने जब्त की गई एफडीआर को तुड़वा ली। ईडी ने जांच की तो पाया कि एफडीआई का पैसा गलत तरीके से कमाया गया। इसलिए ईडी ने मनी लॉड्रिंग एक्ट के तहत पाबला पर शिकंजा कसा। वहीं, बार बार समन जारी करने के बावजूद पेश नहीं हुआ।

निरंजन सिंह, असिस्टेंट डायरेक्टर

रणजीत कौर

पाल पाबला

जीवन लाल हैप्पी

ईडी के असिस्टेंट डायरेक्टर निरंजन सिंह ने स्पेशल प्रोसिक्यूटर मनजिंदर सिंह चौधरी के जरिए बीते सप्ताह सेशन कोर्ट में पाबला, उसकी प|ी और पिता के खिलाफ चार्जशीट दायर कर दी। चार्जशीट 17 पेज की है तो उसके साथ 836 सपोर्टिंग डाक्यूमेंट केस फाइल में लगाए गए