- Hindi News
- बलवीर कॉलोनी में सुबह 6.30 बजे रेड, बिस्तर भी खंगाले
बलवीर कॉलोनी में सुबह 6.30 बजे रेड, बिस्तर भी खंगाले
दशहराग्राउंडके साथ लगती बलवीर कॉलोनी में सोमवार तड़के एक एसपी, एक डीएसपी, चार एसएचओ, एक सीआईए इंचार्ज, एंटी गुंडा स्टॉफ के अधिकारियों के साथ 200 पुलिस मुलाजिम ने सर्च आप्रेशन चलाया। आप्रेशन में पुलिस ने शराब की तीन पेटियां और 250 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया। एसपी नरेश डोगरा ने बताया कि कई दिनों से सूचनाएं मिल रही थी कि बलवीर कालोनी में नशे का कारोबार चल रहा है। सोमवार सुबह करीब 6.30 बजे एसपी नरेश कुमार डोगरा, सीआईए स्टॉफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर ओंकार सिंह बराड़, एसएचओ सिटी इंस्पेक्टर अमरनाथ, एसएचओ मॉडल टाउन एसआई भरत मसीह, एसएचओ सदर प्रेम कुमार और 200 पुलिस मुलाजिमों ने छापा मारा। पुलिस ने वरिंदरपाल उर्फ पाली पुत्र दुर्गा प्रसाद को 250 ग्राम नशीला पाउडर, रवि पुत्र कृष्ण कुमार को तीन पेटी अवैध शराब, धर्मा पुत्र रामेश्वर गोसाईं को 12 बोतल अवैध शराब सहित काबू किया।
उधर, थाना सिटी की पुलिस ने पुनीत सूद पुत्र चंदर कांत सूद को 250 ग्राम नशीले पाऊडर सहित काबू कर मामला दर्ज किया है। जानकारी देते हुए थाना सिटी के इंस्पैक्टर अमरनाथ ने बताया कि एसआई सुरिंदर पाल सिंह ने दौराने गश्त गुप्त सूचना के आधार पर पुनीत सूद को रोक कर जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 250 ग्राम नशीला पाऊडर बरामद हुआ। पुलिस ने उक्त आरोपी को काबू करके मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस संबंध में इंस्पेक्टर ओंकार सिंह बराड़ ने कहा कि बलवीर कालोनी में नशा धड़ले से बिक रहा है इस संबंध में काफी गुप्त सूचनाएं मिल रही थीं। बलवीर कालोनी में पहले भी कई नशे तस्करी के मामले सामने चुके हैं। पुलिस ने गुप्त ढंग मोहल्ले में सोरस बनाने शुरू कर दिए आज उसी अभियान के तहत सर्च आप्रेशन हुआ जिसमें कुछ सफलता भी हालिस हुई। गौरतलब है कि ऐसा ही सर्च अभियान पुलिस ने 15 नवंबर को मोहल्ला बहादुरपुर में चलाया था। जहां से पुलिस ने नशे की तस्करी के मामले में राज कुमार को गिरफ्तार किया था।
शहर में नहीं बिकने देंगे नशा : एसपी डोगरा
एसपीडोगरा ने बताया कि पिछले दिनों में जो भी नशेड़ी काबू किए गए थे उनमें से कइयों ने बलवीर कालोनी से नशे के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि शहर में किसी भी हालत में नशा नहीं बिकने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशे से संबंधी कोई भी सूचना मोबाइल नंबर 08198000029 पर दे सकते हैं। एक्शन लिया जाएगा।
होशियारपुर