पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खिलाड़ियों की सुरक्षा में लगेंगे 1500 मुलाजिम

खिलाड़ियों की सुरक्षा में लगेंगे 1500 मुलाजिम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाजवंतीस्टेडियममंगलवार को पुलिस छावनी बना हुआ था। आउटडोर स्टेडियम में 14 दिसंबर को होने वाले 5वें वर्ल्ड कप कबड्डी के मुकाबलों की सुरक्षा को लेकर इंतजाम तेज हो गए। सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंधों को लेकर एसएसपी राजजीत सिंह हुंदल ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठककर सुरक्षा व्यवस्था की रणनीति बनाई। इस दौरान उनके साथ एसपी दिलबाग सिंह, एसपी राजिंदर सिंह और एसपी नरेश डोगरा के अलावा तीनों थानों के एसएचओ अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

एसएसपी राजजीत सिंह हुंदल ने बताया 14 दिसंबर को डेनमार्क बनाम कैनेडा (लड़के), इंगलैंड बनाम मैक्सिको (लड़कियां), इंग्लैंड बनाम अर्जेंटिना (लड़के), पाकिस्तान बनाम स्वीडन (लड़के) की टीमों के मुकाबलों होंगे। इन मुकाबलों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पंजाब पुलिस ने 1500 मुलाजिमों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों दर्शकों की सुरक्षा के लिए पुलिस अधिकारियों के तीन सुरक्षा चक्र बनाने गए हैं। इस दौरान एसएसपी हुंदल ने पुलिस मुलाजिमों को निर्देश दिये कि ड्यूटी में किसी भी कर्मी की कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हो इसके लिए भी टीमें बनाई गई हैं।

आउटडोर स्टेडियम में होने वाले 5वें वर्ल्ड कप कबड्‌डी मुकाबले की सुरक्षा को लेकर इंतजाम तेज किए गए। -भास्कर