- Hindi News
- किशोरावस्था की समस्याएं और एड्स के बचाव को जागरूक करने के लिए रैली
किशोरावस्था की समस्याएं और एड्स के बचाव को जागरूक करने के लिए रैली
सरकारीहाई स्कूल हरदोखानपुर में रैड रिबन क्लब की तरफ से किशोरावस्था की समस्याओं तथा एड्स विषय के संबंध में सेमिनार करवाया गया। विजय कलसी ने किशारावस्था और एड्स संबंधी बच्चों को जागरूक किया और इसके होने के कारणों तथा बचाव संबंधी जानकारी दी। सुरिंदर कौर ने बच्चों को किशारावस्था में आने वाली तबदीलियों और उनके उपचार के बारे में बताया। इस दौरान लोगों को जागरूक करने के लिए रैली भी निकाली गई। रैली में बच्चों ने पोस्टर, बैनर और एड्स से बचने के लिए नारे लगाए।