ट्रैफिक नियमों पर स्किट पेश की
सरकारीएलिमेंट्री स्कूल चत्तोवाल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समागम को बाल सभा के रुप में मनाया गया। जिला शिक्षा अधिकारी मोहन सिंह लेहल के निर्देशानुसार हुए समागम का नेतृत्व में स्कूल इंचार्ज सुरिंदर कौर और अनीता शर्मा ने किया। इस दौरान प्रवासी भारतीय दानी बलविंदर सिंह चत्तोवाल सरपंच महंगा सिंह मुख्यातिथि के रुप में शामिल हुए। समागम की शुरुआत शबद गायन से की गई। बच्चों ने ट्रैफिक नियमों के पालन संबंधी स्किट पेश की। पंजाबी बोली को समर्पित गीत पंजाब पंजाबी बोली हां गीत पेश किया। धीयां कुख विच्च मारो गीत पर कोरियोग्राफी पेश कर बच्चों ने कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ अलख जगाई।
अनीता शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। अंत में मुख्य मेहमानों बलविंदर सिंह चत्तोवाल और सरपंच महंगा सिंह ने मेधावी बच्चों को सम्मानित किया। वहीं कबड्डी टीम के खिलाड़ियों राजविंदर, इंद्रजीत, जसकरण, हर्षपाल, सरबजीत, जसप्रीत, मोहम्मद जुबार, एथलीट जसकरण जसलीन कौर को सम्मानित किया। सभी बच्चों को लेखन, पाठ्य सामग्री वितरित की। समागम में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर प्रदीप विरली, सुरजीत सिंह, केवल सिंह, सुखविंदर सिंह, जसप्रीत कौर, गुरदर्शना देवी, सुखविंदर सिंह, सतनाम कौर, ऊषा रानी, बलजीत कौर, जसविंदर कौर, बलविंदर कौर, सुरिंदर कौर, नीलम रानी आदि सहित कई लोग भी शामिल थे।
पदक विजेताओं को किया सम्मानित
होशियारपुर।टाडलर्ज होम स्ट्डी हाल के मेधावी विद्यार्थियों ने शाहकोट-जालंधर में राज्य स्तरीय पंजाब स्टेट कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सब जूनियर वर्ग में कल्पना ने स्वर्ण पदक, जूनियर वर्ग में नमिता शुक्ला ने स्वर्ण पदक और कशिश अग्रवाल ने रजत पदक प्राप्त किया। लड़कों की प्रतियोगिता में अमरजोत सिंह और साहिबजीत सिंह ने स्वर्ण पदक और ईशान शर्मा ने रजत पदक प्राप्त किया। स्कूल की मुख्याध्यापिका सुमन गुलाटी ने विजेता बच्चों को बधाई दी और सम्मानित किया।
मेधावी बच्चों को सम्मानित करते बलविंदर सिंह, महंगा सिंह अन्य।