- Hindi News
- नाटक, गीतों और कोरियोग्राफी से सामाजिक कुरीतियों पर कटाक्ष
नाटक, गीतों और कोरियोग्राफी से सामाजिक कुरीतियों पर कटाक्ष
किंगएडवर्ड पब्लिक स्कूल टूटोमजारा (माहिलपुर) का वार्षिक इनाम वितरण समागम करवाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शबद गायन से की। बच्चों ने नाटक गीतों और कोरियोग्राफी पेश करके सामाजिक कुरीतियों पर कटाक्ष की। नाटक जादू दी पुड़ी तथा मुक्द्दमा ने मौजूद दर्शकों को सोचने के लिये मजबूर कर दिया। स्कूली बच्चों ने गीत, कार्टून, राजस्थानी, हिमाचली, चिरमी, मराठी, जंगल, ब्रेक, सालसा तथा कथक डांस सहित भंगडा तथा गिद्धा पेश किया।
इस दौरान मेधावी बच्चों को भी सम्मानित किया गया। स्कूल प्रिंसिपल आशा शर्मा की अध्यक्षता में करवाए गए समागम में बतौर मुख्यातिथि कैबिनेट मंत्री सोहन सिंह ठंडल ने शिरकत की जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर अमित ढाका तथा स्कूल के एमडी महिंदर सिंह जसवाल ने की।
ठंडल ने कहा कि आज के मुकाबले के युग में पढ़ाई के साथ-साथ हर क्षेत्र में बच्चों का भाग लेना बहुत जरूरी है क्योंकि यदि आज के बच्चे अपने आप को व्यस्त रखेंगे फिर कामयाबी उनके कदम चूमेगी और वह नशे जैसी नामुराद बीमारी से बच सकेंगे। उन्होंने बच्चों के परिजनों को कहा कि वह बच्चों की रुचि मुताबिक ही उसे पढ़ाई करने के लिये प्रेरित करें। ठंडल ने निजी स्कूलों को कड़े शब्दों में कहा कि वह पढ़ाई के साथ बच्चों को पंजाबी सभ्याचार जुडऩे के लिये काम करे। मौके पर अकाली नेता इकबाल सिंह खेड़ा, रविंदर सिंह ठंडल, मलकीत सिंह, हरबंस सिंह सरहाला थाना प्रभारी माहिलपुर, एसआई दिलबाग सिंह, पार्षद जगदीप सिंह, अर्जुन अवार्डी माधुरी सिंह, अमनदीप सिंह बैंस, पार्षद बीबी गुरमीत कौर बैंस, कीरत सिंह जसवाल, राजीव कुमार, विकास अग्निहोत्री, विनोद राणा, सतविंदर कौर, मधू बाला, रेशम सिंह, दलविंदर, तानिया, संजय कुमार, सोनिया, अनुराधा, मोनिका, प्रदीप भट्टी, मनीष कुमार, गुरमीत, राजविंदर, तरनजीत तथा लखवीर कौर आदि सहित कई गणमान्य लोग भी मौजूद थे।
किंग एडवर्ड पब्लिक स्कूल टूटोमजारा (माहिलपुर) में हुए समागम में बच्चे डांडियां डांस करते हुए।