- Hindi News
- डडियाणा कलां में 12वीं पास युवक ने फंदा लगा जान दी
डडियाणा कलां में 12वीं पास युवक ने फंदा लगा जान दी
डडियाणाकलांमें एक नौजवान ने अपने घर के अंदर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को दी जानकारी के मुताबिक संत राम निवासी डडियाणा ने बताया कि उसका पुत्र वरिंदर पाल (18) जो 12वीं पास था। बेरोजगारी से परेशान था। उन्होंने कहा कि वह फर्नीचर का काम करता है।
आज घर के बाहर काम पर गया हुआ था। घर में उसकी प|ी पुत्र वरिंदरपाल उर्फ बोबी शामिल थे। शाम को उसकी प|ी घरेलू काम से घर के बाहर गई हुई थी। करीब 5 बजे घर वापस आई तो देखा कि उसके पुत्र ने छत पर पंखे से लटक आत्महत्या कर ली।
उन्होंने कहा कि वरिंदरपाल कुछ समय से परेशान रहता था। उसने आत्महत्या क्यों की इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। हरियाना पुलिस ने मृतक का शव को पोस्टमार्टम के लिए होशियारपुर भेज दिया उक्त बयान के आधार पर 174 की कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अगर मामले में कुछ गलत हुआ है तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।