- Hindi News
- मस्कट में सड़क हादसे में मरे अवतार सिंह का अंतिम संस्कार
मस्कट में सड़क हादसे में मरे अवतार सिंह का अंतिम संस्कार
विदेशमस्कटमें 4 दिसंबर को हुए जबरदस्त हादसे में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। इनमें से एक युवक पंजाब के जिला होशियारपुर के गांव टूटोमजारा का था। दो तमिलनाडु के और एक पाकिस्तानी युवक था। टूटो मजारा के युवक का शव उसके दो दोस्त लेकर अमृतसर हवाई अड्डे पंहुचे। जहां से मृतक का शव गांव टूटो मजारा लाया गया और तीन बजे के करीब उसका चीखो पुकार भरे माहौल में संस्कार कर दिया गया।
गांव टूटो मजारा का अवतार सिंह (31) एएसआई सुरिंदर सिंह विदेश में अब्बू हकम कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करता था। 4 दिसंबर को छुट्टी के बाद वह एक फोर व्हीलर में अपने एक पाकिस्तानी तथा दो तमिलनाडु के साथियों के साथ घर वापस जा रहा था। हाईवे पर उनके फोर व्हीलर की पानी वाले बड़े कैंटर के साथ आमने सामने टक्कर हो गई। चारों की मौके पर ही मौत हो गई। विदेश की प्रशासनिक कार्रवाई के बाद पंजाब के नूरमहल और सुल्तानपुर लोधी के मस्कट में रहते दोस्त अवतार सिंह का शव लेकर वीरवार सुबह अमृतसर हवाई अड्डा पंहुचे। वहां से दोपहर के समय अवतार सिंह का शव गांव टूटो मजारा पहुंचने पर मातम भरे माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया।
मृतक अवतार सिंह के पिता एएसआई सुरिंदर सिंह दिल्ली में सीआईएसएफ में तैनात है। माता गुरबख्श कौर, बड़ा भाई पिंका और बहन बलवीर बेबी है। अवतार की तीन साल पहले ढोलवाहा की राज से शादी हुई थी। एक साल की बेटी है। अवतार तीन महीने की छुट्टी काट कर 18 दिन पहले मस्कट गया था। वहां 11 दिन बाद सड़क हादसे में मौत का ग्रास बन गया।
अवतार सिंह छुट्टी काटकर गया ही था कि हादसे में मौत हो गई।