पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्ड एक : कोटला गोंसपुर में पानी आता, जाता है

वार्ड एक : कोटला गोंसपुर में पानी आता, जाता है

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विशाल भारद्वाज | होशियारपुर

होशियारपुरकारपोरेशनके चुनाव सिर पर हैं। वार्डबंदी फाइनल हो चुकी है। नई वार्डबंदी के मुताबिक एक नंबर वार्ड में पड़ता है मोहल्ला है कोटला गोंसपुर। पहले 11 नंबर वार्ड में हुआ करता था। इसमें ज्यादातर हिस्सा मोहल्ला कोटला गोंसपुर का, थोड़ा हिस्सा सुखियाबाद और कुछ एरिया भरवाई रोड का आता है। वार्ड की तस्वीर चौकाने वाली है। इस मोहल्ले में तो पीने का पानी नहीं आता। गंदा पानी इलाके से बाहर नहीं जाता। मोहल्ले में पानी की पाइपें डाली गई है और ही गलियों में निकासी का कोई प्रबंध हैं।

गलियां बनी लाइटें जलीं : इस मोहल्ले में गलियों में एक ईंट भी नहीं लगी। कहीं नजर आती भी है तो के बराबर। स्ट्रीट लाइट भी नहीं लगी।

लोगों के घरों का गंदा पानी बाहर गलियों में फिर रहा हैं। सीवरेज की व्यवस्था होने से गंदे पानी की निकासी मोहल्ले की गलियों में होती है जिसके कारण पानी छोटे छोटे छप्पड़ों का रूप धारण कर जाता हैं इस मोहल्ले में महामारी का खतरा बना रहता हैं।

कईबार दे चुके हैं ज्ञापन : मोहल्लानिवासी देस राज, मलकीत सिंह, हरविंदर सिंह, करनैल सिंह, त्रिलोक सिंह, रमन शर्मा,शशि बाला, दीपक शर्मा, रमन, पूजा, मोनिका, मंजीत कौर, सरला ने बताया कि मोहल्ले में स्ट्रीट लाइटें होने संबंध में वे पावरकॉम के अधिकारियों को ज्ञापन दे चुके हैं। इसके बाद पावर काम के अधिकारियों ने मौका देख खंबा भी लगवाया था लेकिन इसे लगे भी दो सप्ताह का समय बीत गया लेकिन अभी तक स्ट्रीट लाइटें नहीं लगी।

वार्ड नंबर दो और तीन के हालात भी बद से बदतर : पेज चार पर

इलाके के लोगों का कहना है कि वोट देने के बाद भी उन्हें कोई सुविधा नहीं मिल रही। उम्मीद अब भी कम है।