पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पावरकॉम पेंशनर्स ने रोष रैली निकाली

पावरकॉम पेंशनर्स ने रोष रैली निकाली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबराज्यपावरकॉम की पेंशनर्स एसोसिएशन सब अर्बन मंडल होशियारपुर यूनिट की तरफ से मंडल सचिव गुरबचन बंगड़ की अध्यक्षता में रैली निकाली। वक्ताओं ने मांग उठाई कि 11 अगस्त को पावरकॉम के साथ हुई बैठक दौरान मैनेजमेंट की तरफ से किए गए वादों को पूरा किया जाए। इनमें से पेंशनर्स को रेगुलर कर्मचारियों की तरह बिजली की यूनिटों में छूट देना, मेडिकल भत्ता 1500 रुपए प्रति महीना करना, केंद्र सरकार के पैट्रन पर जुलाई 2014 से महंगाई 7 प्रतिशत किस्त देना, सर्कल स्तर पर एसोसिएशन के लिए कार्यालय मुहैय्या करना। रैली में शामिल सर्कल प्रधान डीके मेहता ने 26 नंवबर को पटियाला में स्टेट बाडी की तरफ से दिए गए विशाल धरने संबंधी जानकारी दी। शाम परकाश शर्मा, र| लाल, त्रिलोचन सिंह, सवरन सिंह शामिल थे।

पंजाब राज्य पावरकॉम की पेंशनर्स एसोसिएशन ने मांग को लेकर पावरकॉम और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।