पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा जिला प्रधान शिव सूद ने ट्रैफिक नियमों को लेकर किया जागरूक

भाजपा जिला प्रधान शिव सूद ने ट्रैफिक नियमों को लेकर किया जागरूक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सड़कहादसोंके खिलाफ भास्कर महाअभियान के तहत वीरवार को भाजपा नेताओं ने शहर के पूर्व मेयर जिला भाजपा अध्यक्ष शिव सूद के नेतृत्व शिमला पहाड़ी चौक पर लोगों को ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए जागरूक किया।

सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे शिव सूद के साथ भाजपा नेता विनोद परमार, प्रमोद सूद, कृष्ण शर्मा, यशपाल शर्मा, शिव कुमार काकू, रमेश ठाकुर मेशी, रमेश ठाकुर, अश्विनी विग, सरबजीत सिंह, सुमित परमार, सुरिंदर वीटन, मास्टर कृष्ण अरोड़ा पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस साल देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के साथ-साथ ट्रैफिक सुरक्षा दिवस के तौर पर मनाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि सिर्फ ट्रैफिक रूल के सही तरह पालन करने की वजह से ही देश में हर साल एक लाख चालीस हजार लोग सड़क हादसों में जान गंवाते हैं। अगर एक दिन की बात करें तो ये आंकड़ा 383 का होता है।

वहीं राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो तो यह आंकड़ा 461 बताता है। यानी हर घंटे 19 और हर तीन मिनट पर एक व्यक्ति सड़क हादसे में अपनी जान गंवाता है। इसे यूं भी कहा जा सकता है कि हर साल आइसलैंड- मालदीव जैसे देशों की कुल आबादी की आधी के बराबर जनसंख्या सड़क हादसों की बलि चढ़ जाती है। शिव सूद ने कहा कि अगर हम वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करें तो सिर्फ हम अपनी बल्कि सड़क पर गुजरने वाले कीमती जानों को रोकने में कामयाब हो सकते हैं।

पिछले पांच साल में हादसों के कारण 1299 मौतेंं

होशियारपुरजिले में बीते पांच साल में हुए सड़क हादसों का आंकड़ा काफी चौकाने वाला है। होशियारपुर जिले के थानों से मिली जानकारी के मुताबिक साल 2009 में 311 सड़क हादसों में 254, साल 2010 में 226, साल 2011 में 274, साल 2012 में 291 तो गत वर्ष साल 2013 में 254 लोगों की जाने सड़क हादसों की वजह से हुई।

सर्वाधिक482 लोगों की मौत की वजह छोटे चौपहिया वाहन : पांचसाल में जिले की सड़कों की हालत भी सुधरी है पर अगर आंकड़ों पर गौर करें तो सबसे ज्यादा 482 मौतों की वजह छोटे चौपहिया वाहनों ही हैं। गत पांच सालों में जिले में बस हादसे में जहां 146 लोगों की जान गई है तो ट्रक के साठ टक्कर में मृतकों की संख्या 270 आंकी गई है। अगर दोपहिया वाहनों स्कूटर मोटरसाइकिल की करें तो गत पांच साल में 219 लोगों की जान दोपहिया वाहन चालकों वजह से हुई है।

शिव सूद न