पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दहेज के लिए तंग करने के आरोप में पति पर केस

दहेज के लिए तंग करने के आरोप में पति पर केस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | थानाबुल्लोवाल की पुलिस ने धोखाधड़ी दहेज प्रताड़ना के मामले में विवाहिता के बयान के आधार पर उसके पति पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला रश्मि पुत्री बलवीर सिंह निवासी बादोवाल के बयान के आधार पर जसप्रीत सिंह धामी पुत्र जोगा सिंह निवासी राम नगर ढैहा पर दर्ज किया है। पुलिस को दिए अपने बयान में पीड़िता ने बताया कि उसके पिता बलवीर कुमार ने उसकी शादी जसप्रीत सिंह धामी के साथ की थी। शादी के बाद उन्हें पता चला की जसप्रीत पहले से ही शादीशुदा है उसने उन्हें धोखा देकर शादी की है। शादी के बाद उसने उन्हें दहेज के लिए तंग परेशान करना शुरू कर दिया मारपीट करके घर से निकाल दिया।