पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आवारा पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर भेजने के लिए सौंपा ज्ञापन

आवारा पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर भेजने के लिए सौंपा ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें घूम रहे आवारा जानवरों और गौधन को सुरक्षित स्थानों पर रखने की मांग को लेकर नई सोच संस्था के पदाधिकारियों ने एसडीएम को मांगपत्र सौंपा। अध्यक्ष अश्विनी गैंद की अध्यक्षता में सौपे गए ज्ञापन में उन्होंने मांग की कि उनकी संस्था की ओर से नगर निगम के सहयोग से आवारा गायों को पकड़ कर गौशाला पहुंचाने का काम शुरू किया गया था। उन्होंने बताया कि इस संबंधी ईओ को जब भी कभी फोन किया जाता है तो वह बात ही नहीं करते।

निगम की ओर से डेयरी मालिकों को जो नोटिस दिए गए हैं वह भी एक इलाके में ही जारी कर दिए गए हैं। शहर के लगभग हर मोहल्ले में कोई कोई डेयरियां स्थित हैं लेकिन निगम ने एकाध इलाके में कार्रवाई करके अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा जा रहा है।

गैंद ने कहा कि आए दिन शहर में घूम रहे आवारा पशुओं के कारण आम लोगों और जानवर हादसों का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि नगर निगम ने यदि इस संबंधी समस्या के हल के लिए ठोस कदम उठाए तो संस्था की ओर से नगर निगम का घेराव किया जाएगा। एसडीएम ने संस्था पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि इस संबंधी बनती कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर सलाहकार अनूप शर्मा, उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, सचिव राजेश शर्मा, सचिन टंडन, नीरज गैंद, राहुल हांडा, विकास सहदेव आदि सहि क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी मौजूद थे।

एसडीएम को ज्ञापन सौंपते नई सोच के अध्यक्ष अश्विनी गैंद अन्य।