- Hindi News
- डीईओ एलिमेंट्री का स्कूलों को आदेश: बच्चों को बताएं ट्रेफिक रुल्स
डीईओ एलिमेंट्री का स्कूलों को आदेश: बच्चों को बताएं ट्रेफिक रुल्स
जिलाशिक्षा अधिकारी (एलिमेंट्री) मोहन सिंह लेहल ने कहा कि जिले के हरेक एलिमेंट्री स्कूलों में हर बुधवार को सुबह की सभा में एक अध्यापक या छात्र की ओर से रोड सेफ्टी संबंधी विचार रखे जाएं, जिससे अध्यापकों और छात्रों को रोड सेफ्टी संबंधी जानकारी दे। बच्चों को खासतौर पर हैलमेट पहनना, सीट बेल्ट, लाइसेंस के बिना व्हीकल चलाना और व्हीकल को तेज रफ्तार से चलाने की हिदायत दी जाए।