- Hindi News
- वार्ड दो और तीन के मोहल्ला बहादुरपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई
वार्ड दो और तीन के मोहल्ला बहादुरपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई
वार्डनंबर दो तथा तीन के मोहल्ला बहादुरपुर के गांव कोटला गोंसपुर में सुविधाओं का आभाव से मोहल्ला निवासी बेहद परेशान हैं। चांद नगर से नारायण नगर को जाते सड़क की हालत भी खराब हैं। इसके अलावा नरायण नगर की स्ट्रीट लाइटें भी पिछले लंबे समय से बंद पड़ी हैं। चांद नगर में बरसाती पानी का उचित प्रबंध होने के कारण पानी सड़कों पर जमा होता है। मोहल्ला वासियों ने बताया कि बरसाती पानी को सीवरेज में डालने के बाद जब बारिश आती है तो सीवरेज की पाइपें छोटी होने के कारण पानी बैक मारता है जो परेशानी का कारण बनता हैं। वार्ड नंबर दो के मोहल्ला गोबिंद नगर में पानी पाइपों की लीकेज होने के कारण लोगों गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। चांद नगर में सीवरेज के ढक्कन होने के कारण लोगों को बहुत परेशानी होती हैं। इसके अलावा सफाई व्यवस्था भी इस इलाके में चरमराई हुई हैं। मोहल्ला निवासी कृष्ण गोपाल आनंद, यशपाल शर्मा, पंडित सचिन शर्मा, सतिंदर शर्मा, गुरमेल सिंह सैनी, सुरिंदर पाल मल्होत्रा, शाम लाल सैनी और राजिंदर राणा ने बताया कि एक ओर से देश में स्वच्छ भारत अभियान चल रहा है लेकिन उनके इलाके में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं।
वार्ड नंबर दो के मोहल्ला बहादुरपुर में खराब पड़ा सीवरेज का ढक्कन।
मोहल्ला कोटला गोंसपुर में सड़क पर भरा गंदा पानी। मोहल्ला बहादुरपुर में गंदगी दिखाते हुए मोहल्ला निवासी कृष्ण गोपाल आनंद, शाम सैनी अन्य।