पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 14 को आउटडोर स्टेडियम में होंगे कबड्‌डी के चार मैच

14 को आउटडोर स्टेडियम में होंगे कबड्‌डी के चार मैच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | आउटडोरस्टेडियम में 14 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक पांचवें विश्व कबड्डी कप के चार मैच होंगे। जिन में एक महिला वर्ग इंग्लैंड बनाम मैक्सिको और तीन पुरुष वर्ग डैनमार्क बनाम कैनेडा, इंग्लैंड बनाम अर्जटीना और पाकिस्तान बनाम स्वीडन के बीच होगा। यह जानकारी पर्यटन सांस्कृतिक मंत्री सोहन सिंह ठंडल ने वीरवार को आउटडोर स्टेडियम में 5वें विश्व कबड्डी कप संबंधी किए जा रहे प्रबंधों का जायजा लेने के मौके पर रही। इस मौके पर उनके साथ मुख्य संसदीय सचिव बीबी महिंद्र कौर जोश भी उनके साथ थे।

स्टेडियम में मैचों के किए गए प्रबंधों का जायजा लेते हुए ठंडल ने बताया कि मैचों में दर्शकों का प्रवेश बिल्कुल नि: शुल्क होगा। समारोह में डीसी अमित ढाका ने केंद्रीय राज्य मंत्री सामाजिक न्याय और अधिकार विजय सांपला बतौर मुख्य मेहमान शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि विश्व कबड्डी कप के मैचों के लिए जरूरी प्रबंध किए जा रहे हैं। जिला कबड्डी एसोसिएशन के प्रधान और चेयरमैन सेंट्रल कोऑप्रेटिव बैंक सतविंद्र पाल सिंह ढट्ट, चेयरमैन जिला परिषद सर्बजोत सिंह साबी, चेयरमैन मार्किट कमेटी अवतार सिंह जौहल, पूर्व चेयरमैन जैनको जतिंदर सिंह लाली बाजवा, एडीसी हरमिंद्र सिंह, हरबीर सिंह, जिला खेल अधिकारी विजय कुमार, आरएस बैंस, वन रेंज अधिकारी कुलराज सिंह, रमेश कुमार, राजविंद्र सिंह रियाड़ मौजूद थे।

आउटडोर स्टेडियम में विश्व कप की तैयारियां का जायजा लेते कैबिनेट मंत्री सोहन सिंह ठंडल, बीबी महिंदर कौर जोश अन्य।