पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीआर वीजा एप्लीकेशंस के लिए शुरू हो रहा एक्सप्रेस एंट्री का प्रावधान : शशिपाल

पीआर वीजा एप्लीकेशंस के लिए शुरू हो रहा एक्सप्रेस एंट्री का प्रावधान : शशिपाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | डब्लूडीइमीग्रेशन कंसल्टेंट्स के सीईओ शशिपाल सिंह ने बताया की जनवरी 2015 से कैनेडा हाई कमीशन पीआर वीसा एप्लीकेशंस के लिए एक्सप्रेस एंट्री का प्रावधान शुरू कर रहा है। यह एक तरह का इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम होगा, जिसमे चुनिंदा पीआर प्रोग्राम्स के अंतर्गत प्रार्थी को फास्ट ट्रैक प्रोसेस से छह महीने के अंदर-अंदर एंबेसी ने अपना फैसला देने का वादा किया है। एक्सप्रेस एंट्री फेडरल स्किल्ड वर्कर इंजीनियर, मैनेजर, नर्स आदि, फेडरल स्किल्ड ट्रेड पर्सन जैसे की कुक, शेफ, वेल्डर, टूल मेकर आदि और कैनेडा एक्सपीरियंस क्लास प्रोग्राम्स के जरिए फाइल लगा सकते है। सभी प्रार्थियों को पॉइंट्स दिए जाएंगे। सबसे ज्यादा पॉइंट्स प्राप्त करने वाले को पीआर के लिए सरकार की ओर से आमंत्रित किया जाएगा। इस बात का खास ध्यान रखें की अपनी फाइल शुरू करने से पहले अपने केस की असेसमेंट अवश्य करवाएं ताकि अपने अनिवार्य अंकों का अनुमान आपको मिल सके।