पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए अत्तोवाल वासियों ने ली कसम

पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए अत्तोवाल वासियों ने ली कसम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए अत्तोवाल वासियों ने ली कसम

होशियारपुर। पंजाब बचाओ मुहिम के अधीन हल्का चब्बेवाल के गांव अत्तोवाल में पीपीसीसी के जनरल सचिव समाज सेवक डॉ. राज कुमार ने गांववासियों को नशों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पंजाब नशा मुक्त तभी हो सकता है जब हम लोगों को जागरूक करें। इस अभियान में पीसीसी के वाइस चेयरमैन डॉ. अमर सिंह विशेष तौर पर पहुंचे। डॉ. राज कुमार कहा पंजाब में बढ़ रहे नशों को तभी खत्म कर सकते हैं जब सभी जागरूक हों। मौके पर सरपंच परकाश सिंह, सुखविंदर सिंह, अवतार सिंह, जसपाल सिंह, डॉ. पाल, संतोख, चांद किशोर मेहता, चौधरी गुरमेल, गुरजीत मोना, हरजिंदर सिंह, हैप्पी, डॉ. बलदेव हीर, रवि गुप्ता, मास्टर रछपाल, दलवीर लकशीहा, मनजीत सिंह, दविंदर कुमार शर्मा भी मौजूद थे।

टांडा के सरकारी सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने ली शपथ

टांडा उड़मु़़़ड़ के सरकारी सेकेंडरी स्कूल (लड़के) का स्टाफ और स्टूडेंट्स भास्कर की ओर से शुरू किए गए सड़क सुरक्षा ट्रैफिक नियमों के पालन करने के अभियान से जुड़े। प्रिंसिपल सलिंदर सिंह ने बच्चों स्टाफ को ट्रेफिक नियमों के पालन की शपथ दिलाई।

फार्मेसी कॉलेज के स्टूडेंट्स ने ली ट्रैफिक नियमों की शपथ

हरियाना। गुरु नानक इंस्टीच्यूट ऑफ फार्मेसी में प्रिंसिपल डॉ. अमित कुमार जैन ने शिक्षकों और छात्रों को ट्रैफिक के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। प्रिंसिपल जैन ने कहा कि ज्यादातर दुर्घटनाएं हमारी जल्दबाजी में नियमों की अनदेखी के कारण होती है। इस मौके पर जीएनआईटी प्रिंंसिपल मनजिंदर कौर, सुधीर ठुकराल, विकास बग्गा, दविंदर सिंह, गगनप्रीत सिंह, गुरमीत सिंह, दीपशिखा, कश्मीर सिंह, शिंगारा सिंह, बलजिंदर, मीना अन्य शामिल थे।

आप वर्करों ने ट्रेफिक रूल्स फालो करने के लिए कहा

होशियारपुर। सड़क हादसों को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ट्रेफिक नियमों का पालन करने की शपथ ली और प्रभात चौक में नियम पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया। आप की प्रदेश कार्यकारिणी यामिनी गोमर ने कहा कि हम सड़क हादसों को लेकर लोगों को जागरूक करेंगे। शहर के मुख्य चौकों पर रोजाना दो घंटे आप की टीम रहेगी और लोगों को जागरूक करेंगी। इस अवसर पर जसवंत सिंह, रजिंदर पाल, अशोक राणा, मनी गोगियां, शिल्पी शर्मा