लड़की की शादी पर सिलाई मशीन दी
होशियारपुर | शहीदभगत सिंह सेना ने लड़की की शादी पर सिलाई मशीन दी। संस्था के चेयरमैन डॉ. रवजोत सिंह और पंजाब प्रधान होशियार सिंह की अध्यक्षता में यह सिलाई मशीन दी गई। होशियार सिंह ने कहा कि सेना की तरफ से भविष्य में भी ऐसे लोक भलाई के कार्य किए जाते रहेंगे। मौके पर डॉ. रवजोत सिंह, जिला प्रधान परमिंदर सागर, हरपाल सिंह, अवतार सिंह, बिल्ला आदमवाल शामिल थे।