पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वात रोगों पर चर्चा की

वात रोगों पर चर्चा की

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | जिलावैद्य मंडल की सेठ हरभजन लाल के मंदिर में हुई बैछर में वात रोगों पर चर्चा की गई। रामशरण जेटली ने बताया कि वात कितने प्रकार की होती है और उसके क्या-क्या कारण है। वैद्य गुलजारी लाल ने वात से होने वाले डिप्रैशन के रोगों की जानकारी ौर उपाय बताए। वैद्य दर्शन लाल सोहल ने वात से होने वाली दर्दों की चर्चा की। वैद्य रविकांत खौलिया ने वात से होने वाली गैस और अपचन के रोगों की चर्चा की, पैट्रन कृष्ण गोपाल नारद ने वात से होने वाली दर्दों के उपाय बताए।

प्रधान वैद्य विनोद शर्मा ने कहा कि वात से 80 प्रकार के रोग होते हैं। उसी में से एक है अपचन। अंत में सरपरस्त वैद्य जसवीर सिंह सौंद ने विश्लेषण करते हुए बताया कि शास्त्रीय योग किस प्रकार प्रयोग करने चाहिए। स्पांसर कंपनी आईएमसी कंपनी की चेयरपर्सन प्रीति शर्मा ने अपनी कंपनी के प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी। बैठक में वैद्य राजेंद्र कुमार गुप्ता कैशियर, वैद्य तरलोक बैस, सतवंत हीरा, हरभजन, गुलशन कुमार, जोगिंद्र सिंह, दीदार सिंह, राजेश जैन के अलावा 125 वैद्यों ने भाग लिया। मौके पर वैद्य किशोर कुमार शर्मा के साथ तीन अन्य वैद्य जिला वैद्य मंडल में शामिल हुए।