पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेटी बचाओ मुहिम की जानकारी देने को मोबाइल वैन रवाना

बेटी बचाओ मुहिम की जानकारी देने को मोबाइल वैन रवाना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लड़कियोंके जन्म की कम हो रही दर को बढ़ाने के लिए और लोगों में लड़कियों का महत्व समझाने के लिए रैड क्रास सोसायटी की ओर से बेटी बचाओ अभियान शुुरू किया गया है। यह जानकारी डीसी आनंदिता मित्रा ने रैड क्रास कार्यालय में मोबाइल वैन को हरी झंडी देकर रवाना करते हुए दी। उन्होंने बताया कि इस वैन के साथ एक साल की लड़कियों को बधाई कार्ड और गर्म सूट दिए जा रहे हैं। जिला रैडक्रास सोसायटी की ओर से चलाए जा रहे विभिन्न भलाई स्कीमों का जायजा लिया। उन्होंने कटिंग एंड टेलरिंग, इंब्राइडरी कोर्स, टाइप एंड शार्ट हैंड, कप्यूटर ट्रेनिंग कोर्स, फैशन डिजाइनिंग कोर्स आदि कोर्सेस में प्रशिक्षण हासिल कर रहे शिक्षाथियों से बात की।

सोसायटी सचिव नरेश कुमार गुप्ता ने डीसी को आश्वासन दिया कि वह बेहतरी के लिए प्रय|शील रहेंगे। मौके पर सुमनदीप कौर, राजीव बाज, डॉ. ओमपरकाश सांपला, नरिंदर कौर, विनोद ओहरी, करमजीत कौर, प्रषोत्तम कुमारी, कुलदीप कोहली, मनोरमा महिंदरा, कुमकुम सूद, हरलीन दियोल, राकेश कपिला और आशा अग्रवाल आदि सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी शामिल थे।