टीचर रहे खड़े, बच्चों ने जमीन पर बैठ किया इंतजार
विशाल भारद्वाज | होशियारपुर
सरकारीस्कूलों में करोड़ों रुपए खर्च कर अपडेट किया जाता है ताकि बच्चों स्टाफ को परेशानी हो। वहीं, वीरवार को फगवाड़ा रोड पर सरकारी स्कूल ख्वासपुरहीरा का नजारा ही कुछ और था। जिला स्तरीय खेल इनाम वितरण समारोह में जहां शिक्षा विभाग के अधिकारी शामिल हुए वहीं बच्चों को एक कमरे में ठूस-ठूस कर भरा गया और बैठने के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी। बच्चे जमीन पर ही बैठे थे। सम्मान समारोह में डीईओ सेकेंडरी जतिंदर सिंह मानकू मुख्यातिथि थे। डिप्टी डीईओ बलवीर सिंह और दर्शन सिंह के अलावा अन्य पदाधिकारी विशेष तौर पर शामिल हुए।
बिनाअरेंजमेंट के ही की दिया पूरा कार्यक्रम
स्कूलमें इस समारोह के लिए कोई अरेजमेंट नहीं किया गया। बच्चों और टीचरों के बैठने का कोई प्रबंध नहीं था। ही पीने वाले पानी और ही खाने की व्यवस्था प्रॉपर ढंग से की गई। जिस हाल में कुर्सियां लगाई गई वो भी खचाखच भरा था और कुछ कुर्सियां और स्कूल के बैंच खुले में लगाए थे। जिन पर कुछ बच्चों को बिठाया था। सुबह से धूल भरी आंधी के कारण भी बच्चों को परेशानी हुई।
मौसम ने बिगाड़ा कार्यक्रम: डीईओ जतिंदर सिंह
जबडीईओ जतिंदर सिंह मानकू से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सुबह से अचानक मौसम खराब हो गया। इसलिए पूरा कार्यक्रम हाल में करना पड़ा और अचानक लाइट चली गई, इसके कारण काम थोड़ा खराब हुआ। जब लाइट आई तो इनाम बांटने की प्रकिया सही हुई।
इनाम देने के समय भी जो आया उसे थमा दिया
येपहला ऐसा इनाम वितरण समारोह होगा जहां कोई भी काम प्रॉपर तरीके से नहीं हुआ। मुख्यातिथि ने इनाम बांटने के लिए बच्चों के नाम पुकारे। ज्यादा भीड़ होने के कारण किसी का इनाम कोई और ही ले जाता बना। हाल में ज्यादा बच्चे शोर होने के कारण कुछ भी पता नहीं लग रहा था कि किसका नाम बोला है। समागम में पहुंचे अध्यापकों ने बताया कि शिक्षा विभाग इससे पहले बहुत अच्छे कार्यक्रम करवा चुके है लेकिन इसका तो स्कूल आने पर भी पता नहीं चलता की स्कूल में कोई कार्यक्रम है। जहां देखो वहीं हालत खराब हैं।
बच्चों को इनाम देते प्रबंधक और बिना अरेंजमेंट के बैठे बच्चे। -भास्कर