बलराज चौहान बने दोआबा जोन के सीनियर वाइस प्रधान
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर
अकालीदल द्वारा विधान सभा चुनाव के चलते वर्करों को लामबंद करने के लिए नियुक्तियां की जा रही हैं। वीरवार को होशियारपुर के सीनियर अकाली नेता बलराज सिंह चौहान को दोआबा जोन के यूथ अकाली दल प्रधान सरबजोत सिंह साबी ने यूथ अकाली दल दोआबा जोन से सीनियर मीत प्रधान चुना है। साबी ने कहा कि चौहान परिवार ने हमेशा ही अकाली दल को आगे ले जाने के लिए काम किया है। पार्टी ने बलराज पर भरोसा जताते हुए उन्हें नई जिम्मेवारी सौंपी है। यूथ अकाली दल आने वाले चुनाव में अहम रोल अदा करेगा और एक बार फिर अकाली दल की सरकार बनेगी। बलराज सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है उसे ईमानदारी से निभाएंगे और अकाली दल की नीतियों को घर-घर पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि दोआबा जोन के प्रधान सरबजोत सिंह साबी ने अपनी टीम में मेहनती वर्करों को स्थान देकर यह साबित किया है कि पार्टी में वह लोग ही आगे बढ़ सकते हैं जो बिना किसी लालच के काम कर रहे हैं। बलराज सिंह चौहान के पिता अमरजीत सिंह चौहान अकाली दल के टकसाली नेता हैं और मार्किट कमेटी होशियारपुर के पूर्व चेयरमैन भी रह चुके हैं। इस मौके सतिंदर सिंह संधू सीनियर मीत प्रधान, रणधीर सिंह भारज जनरल सेक्रेटरी, सतनाम सिंह चगरा प्रधान बीसी सैल, गुरप्रीत सिंह आदि मौजूद थे।
बलराज सिंह चौहान को नियुक्ति पत्र जारी करते हुए सरबजोत सिंह साबी।