पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जेएंडके के बच्चों ने किया साधु आश्रम का अवलोकन

जेएंडके के बच्चों ने किया साधु आश्रम का अवलोकन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | पार्षदनीति तलवाड़ द्वारा शुरु की गई मुहिम के तहत सेवा भारती के माध्यम से जम्मू-कश्मीर के वह बच्चे जिनके मां-बाप किसी कारण वश नहीं रहे, ने साधु आश्रम का अवलोकन किया। साधु आश्रम पहुंचे इन बच्चों का सांसद अविनाश राय खन्ना, भाजपा नेता संजीव तलवाड़, पार्षद नीति तलवाड़, मीनाक्षी खन्ना, संजीव सूद, सेवा भारती के बीके भारद्वाज और अरविंद शर्मा ने स्वागत किया। बच्चों को जानकारी देते हुए खन्ना ने बताया कि 10वीं सदी के जीवन को दर्शाता साधु आश्रम हमें ज्ञान देता है कि किस तरह उस समय लोगों का अपने धर्म के प्रति अटूट विश्वास था। बच्चों ने साधु आश्रम में पड़ी अनमोल पुस्तकों में गहरी दिलचस्पी दिखाई। खन्ना ने उन्हें हस्तलिखित ग्रंथों एवं प्राचीन मूर्तियों एवं अन्य जरूरत के सामान के अवशेषों संबंधी जानकारी दी। बच्चों के साथ जम्मू से आए सेवा भारती के जयदेव दादा ने बताया कि सेवा भारती ने ऐसे बच्चों को अपनाया हुआ है, जो बच्चे आतंकवाद के कारण अपने मां-बाप खो चुके हैं। जयदेव ने बताया कि सेवा भारती जम्मू-कश्मीर में ऐसे 2 केंद्र चला रहा है। जहां पर यह बच्चे जीवन जीना सीख रहे हैं। इस अवसर पर हरजीत सिंह, रणजीव कुमार, निपुण शर्मा, राजिंदर परमार, सर्बजीत सिंह इत्यादि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...