स्वच्छ वातावरण से होगा कैंसर से बचाव : डॉ. बबूटा
भास्कर संवाददाता |होशियारपुर
विश्वकैंसर दिवस तहत मनाए जा रहे कैंसर जागरूकता हफ्ते के आखरी दिन स्वास्थ्य विभाग होशियारपुर द्वारा एजुसेट सेंटर, सरकारी कॉलेज होशियारपुर में प्रिंसिपल परमिंदर कौर के सहयोग से जिला स्तरीय कैंसर जागरूकता सेमिनार करवाया गया। सिविल सर्जन डॉ. संजीव बबूटा ने कहा कि संसार में तीन चीजें कैंसर, कार एक्सिडेंट और बीमारियों से बचाव बहुत जरूरी है। कैंसर की बीमारी से बचाव के लिए वातावरण को साफ सुथरा रखना, नशे के किसी किस्म के सेवन से परहेज करना, फसलों पर किसी भी प्रकार के रासायनिक पदार्थों का प्रयोग करना, मांसाहारी खाने से परहेज करना, अपने शरीर का मेडिकल चेकअप करवाने से काफी हद तक कैंसर से बचा जा सकता है।
प्रिंसिपल परमिंदर कौर ने बताया कि जीवन शैली में बदलाव, खाने-पीने की आदतों में सकारात्मक सुधार और शारीरिक कसरत को रोजाना आदत में शामिल करना और किसी खेल को अपनाना चाहिए ताकि शरीर रोगमुक्त रहे। डॉ. सुनील अहीर ने बताया कि लगातार कमजोरी महसूस होना, चक्कर आना, भूख और वजन का घटना, शरीर के किसी भी भाग की प्रक्रिया में बदलाव आना आदि कैंसर के लक्ष्ण प्रकट हो तो जल्दी ही डॉक्टर को दिखाना चाहिए। सुखविंदर कौर ने बताया कि कैंसर जागरूकता हफ्ते का मुख्य उद्देश्य कैंसर के कारण होने वाली खतरनाक मौतों पर काबू पाना। इस मौके जिला कमर्शियल आर्टिस्ट सुनील प्रिय मौजूद थे।
नाटकों से करेंगे एड्स के खिलाफ जागरूक : डॉ. बबूटा
होशियारपुर.एचआईवी और एड्स से बचाव और इसकी रोकथाम प्रति आम लोगों को जिला सेहत विभाग नुक्कड नाटक से जागरूक करेगा। टीमों को जिला सेहत सेवा के मुखी डॉ. संजीव बबूटा की सरपरस्ती में रवाना किया गया। सिविल सर्जन डॉ. बबूटा ने बताया कि पंजाब स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी की और से नुक्कड नाटकों की पेशकारी के लिए 2 टीमों का चुनाव किया गया। नाटकों का निरीक्षण ब्लाक और शहरी प्राथमिक सेहत केंद्रों के इंचार्ज डॉक्टरों की और से किया जाएगा। मौके पर डॉ. रजनीश सैनी, डॉ. गुरदीप सिंह और सुखविंदर कौर, सुनील प्रिय के अलावा टीमों के मैंबर मौजूद थे।
फोटो 14
जिला स्तरीय कैंसर जागरूकता सेमिनार में मौजूद गणमान्य।