जेम्स कैंब्रिज स्कूल में बसंत पंचमी मनाई
होशियारपुर. वासलएजुकेशनल सोसायटी के जेम्स कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में बसंत पंचमी के उपलक्ष्य पर स्पेशल असैंबली का आयोजन किया गया। असेंबली का आगाज सरस्वती वंदना से करते बसंत उत्सव से जुड़ी जानकारी बच्चों को दी। प्रि-प्राइमरी विभाग के बच्चों ने बसंत के गीतों पर नाच किया। बच्चों ने पतंगे बना कर उनमें रंग भरे। इस दौरान स्कूल प्रिंसिपल याचना चावला, सोसायटी के प्रधान केके वासल, चेयरमैन संजीव वासल और वासल परिवार ने छात्रों और अभिभावकों को बसंत पंचमी की बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए कामना की।