आगमन पर्व की खुशी में नगर कीर्तन 20 को
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर
शिरोमणिश्री गुरु रविदास नगर कीर्तन प्रबंधक कमेटी का डैपूटेशन गुरमेल राम झिंज की अध्यक्षता में एडीसी राहुल चाबा को मिला और ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि 20 फरवरी को सत्गुरु रविदास महाराज के आगमन पूर्व पर विशाल नगर कीर्तन रोशन रोड मॉडल टाउन से शुरू होगा। नगर कीर्तन में सरकारी कर्मचारी और स्कूलों के विद्यार्थी भी शामिल होंगे। उन्होंने महाराज के प्रकाशोत्सव के लिए सरकारी दफ्तरों और स्कूलों में आधी छु्ट्टी की मांग की। मौके पर ठाकुर दास, सर्वण सिंह, बलविंदर कुमार, करम चंद, गुरमुख सिंह आदि मौजूद थे।