पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंजाब की राजनीति में नया इतिहास लिखेगी नवांशहर महारैली : नरिंदर

पंजाब की राजनीति में नया इतिहास लिखेगी नवांशहर महारैली : नरिंदर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर

बसपासंस्थापक साहिब कांशीराम जी के जन्मदिन पर 15 मार्च को नवांशहर में पार्टी की ओर से इतिहासिक महारैली की जा रही है। इसकी तैयारियों संबंधी राज्य भर में पार्टी वर्करों और आम लोगों के साथ मीटिंगों के तहत बसपा की मीटिंग होशियारपुर के शहीद उधम सिंह पार्क में हुई, जिसमें बसपा के राष्ट्रीय जनरल सचिव और राज्य सभा सदस्य नरिंदर कश्यप और राज्य प्रधान अवतार सिंह करीमपुरी ने महारैलियों की तैयारियों का जायजा लिया।

नरिंदर ने कहा कि बसपा की नवांशहर महारैली इतिहासिक होगी, इसमें बसपा की राष्ट्रीय प्रधान कुमारी मायावती भी इसमें शामिल होंगी। महारैली विरोधी पार्टियों के मुकाबले पंजाब में सबसे बड़ी होगी, जिसमें राज्य भर से 5 लाख लोग शामिल होंगे। नवांशहर महारैली यह सिद्ध कर देगी कि पंजाब में असल में बसपा ही नंबर एक पार्टी है। उन्होंने कहा कि 2017 में होने जा रही पंजाब विधानसभा चुनावों में बसपा अपने अच्छे नतीजे देगी और पार्टी वर्करों को विधान सभा चुनावों में जीत के लिए दिन रात जुट जाने के लिए कहा।

करीमपुरी ने कहा कि इस महारैली काफी इकठ्ठ देखने को मिलेगा और इसमें हर विधान सभा क्षेत्र से 10-10 हजार लोग शामिल होंगे। हरेक विधान सभा क्षेत्र में 200 गाड़ियों का प्रबंध किया जाएगा। करीमपुरी ने महारैली की तैयारियों के लिए पार्टी पदाधिकारियों की ड्यूटियां लगाईं। इस मौके पर रछपाल सिंह, चौधरी गुरनाम सिंह, गुरलाल, महिंद्र सिंह, सुमित्तर सिंह, दलजीत राय, निशान चौधरी, भगवान दास, दिनेश पप्पू, बिशन दास, मदन सिंह, दलविंदर बोदल, ओंकार सिंह, परमिंदर, मनिंदर सिंह, बखशीश भीम, ओंकार सिंह, सुखदेव बिट्टा, जगमोहन सिंह, दर्शन, सोमनाथ बैंस, केश किट्टी, सन्नी, नरिंदर आदि मौजूद थे।

बसपा के राष्ट्रीय जनरल सचिव, राज्यसभा सांसद नरिंदर कश्यप और राज्य प्रधान अवतार सिंह करीमपुरी ने महारैलियों की तैयारियों का जायजा लिया।

खबरें और भी हैं...