रयात बाहरा नर्सिंग कॉलेज में सेहत संभाल पर सेमिनार कराया
होशियारपुर | रयातबाहरा नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने महिलपुर के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में सेहत संभाल पर सेमिनार करवाया। इस दौरान कॉलेज के विद्यार्थियों ने लोगों को कैंसर जैसी बड़ी बिमारियों के बारे में जागरूक किया। सेमिनार की अध्यक्षता प्रिंसिपल प्रो. मीनाक्षी चांद ने की। इस दौरान विशेष कौर पर माहिलपुर के सीनियर मेडिकल अफसर डॉ. ओपी गोजरा, डॉ. विश्पदीप, डॉ. विभाग विशेष तौर पर शामिल हुए और लोगों को कैंसर से बचाव के लिए जरुरी टिप्स दिए। कैंपस डायरेक्टर डॉ. डीएस बावा ने कहा कि भविष्य में रयात बाहरा ग्रुप की ओर से लोगों के लिए सेहत संभाल के कार्यक्रम किए जाएंगे। मौके पर अस्सिटैंट प्रो. पूनम तूर के अलावा कॉलेज के विद्यार्थी उपस्थित थे