बच्चे साफ सफाई का ध्यान रखें : डॉ. पीसी धरवाल
बच्चोंमें कीड़ों से शारीरिक और मानसिक विकास अवरुद्ध हो जाता है। यह कीड़े कई कारणों से बच्चे के पेट में पहुंच सकते है। यह कीड़े साफ सफाई ना रखने से होते है। इस कारण शरीर में खून की कमी (एनीमिया) कुपोषण, भूख लगना थकान और बेचैनी, पेट में दर्द, उल्टी और दस्त, मल से खून आना, आदि हानिकारक प्रभाव पड़ते है। कीड़े नाशक एल्बेंडाजोल गोली देने से बच्चों के शरीर को कई तरह के लाभ होते हैं। उपरोक्त शब्द डॉ. पीसी धरवाल द्वारा नेहरू युवा केन्द्र होशियारपुर निर्देशन में युवा विकास केंद्र/क्लब के गांव संसारपुर में आयोजित राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर जागरूकता शिविर के दौरान कहे। उन्होंने कहा कि कृमि अर्थात बच्चों के पेट में पैदा होने वाले कीड़ों के होने पर तुरंत चिकित्सक से जांच करवाकर उपचार करवायें। इस अवसर पर कर्ण भूषण ने कहा कि स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस अवसर पर संजीव, सुनील, अंजू आदि ने भी कीड़ों से बच्चों को मुक्ति बारे जागरूक किया। इसी दौरान एक जागरूकता रैली भी निकली गई।
राष्ट्रीय कुपोषण मुक्ति दिवस कार्यक्रम में भाग लेते स्कूली बच्चे।