शिवसेना ने किया वेलेंटाइन-डे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर
शिवसेनाद्वारा रविवार को वेलेंटाइन डे का विरोध किया गया। शिवसेना कार्यालय कमेटी बाजार से शिवसेना वरिष्ठ नेता रणजीत राणा, जिला प्रधान शशि डोगरा, उपप्रधान गौरव शर्मा द्वारा शहरी प्रधान जावेद खान के नेतृत्व में रैली रवाना की गई। इसमें बजरंग दल के शहरी प्रधान डिंपल कुमार, मीडिया प्रभारी अश्वनी कुमार और कार्यकर्ताओं ने कमेटी बाजार, घंटाघर, फगवाड़ा चौंक, गवर्नमेंट कॉलेज, बाजारों, होटलों, कैफे, पार्कों में वेलेंटाइन डे मुर्दाबाद के नारे लगाए।
रवि कुमार, डिंपल कुमार ने कहा कि भारतीय संस्कृति को खत्म करने के लिए इस दिन को मनाना विदेशी साजिश का हिस्सा है ताकि मां, बहन, पति प|ी के रिश्तों की खूबसूरती को नष्ट किया जाए। ऐसी विदेशी साजिशों को शिवसेना कभी कामयाब नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि आज जनता को एकजुट होकर भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए आगे आना होगा। बढ़ रही अश्लीलता खुलेपन से देश में कई हादसे हो चुके हैं। विदेशी देश इस दिन पर प्रतिबंध लगा चुके हैं। भारत सरकार इस दिन पर प्रतिबंध लगाने के लिए गंभीर नहीं है। उन्होंने भारत सरकार से मांग की कि इस दिन शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव की फांसी का फैसला हुआ था उनकी कुर्बानी को याद रखने का यह महत्वपूर्ण दिन है।
इस मौके शिवसेना के शामलाल पंडित, सोनू, बलजीत, प्रदीप, बलवंत, राजू, सन्नी, सुभाष, सोडी, आर्यन, संदीप, मुकेश, राजन, हरदीप, बलराम, जतिंदर, विकी, विजय, तलवार, रेणु, सुमित, टोनी, बिट्टू, राहुल, निखलेश, प्रदीप, नरिंदर, वगोराव मेहरा, बंटी, लक्की, सन्नी, रकेश, जिंदा, हैप्पी, बब्बा पुरहीरनां, पुरुषोत्तम, प्रीत, मन्नी, अवतार सिंह, मनप्रीत, विक्रांत, गगन, सौरव, राजू, हरप्रीत, राहुल, सागर अादि मौजूद थे।
शिव सैनिकों ने बाजारों में वेलेंटाइन डे मुर्दाबाद के नारे लगाए। -भास्कर