पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गाड़ी नहर में फेंकने वाले चार में से तीन आरोपी गिरफ्तार

गाड़ी नहर में फेंकने वाले चार में से तीन आरोपी गिरफ्तार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर/तलवाड़ा | कंडीनहर में बुधवार को टैक्सी चालक जगप्रीत सिंह का कत्ल कर उसे इनोवा गाड़ी सहित नहर में गिराने वाले चार आरोपियों मेें से तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गुरजिंदर सिंह निवासी घोगरा, परमजीत सिंह निवासी गांव तोई, अमित कुमार निवासी तलवाड़ा को गिरफ्तार कर लिया है जबकि नवजोत सिंह अभी भी फरार है।

इंस्पेक्टर मलकीत सिंह ने बताया कि इस मामले में चार आरोपी हैं। इनोवा गाड़ी नहर में गिरी नहीं बल्कि गिराई गई थी ताकि जगप्रीत की मौत एक हादसा लगे। जगप्रीत के दोस्तों ने ही उसका कत्ल कर के उसकी लाश को गाड़ी में रखा और नहर में गिरा दिया। उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपियों ने पुलिस को सूचित कर पूरी कहानी बताई थी। पुलिस ने जगप्रीत के दोस्तों गुरजिंदर और परमजीत के बयानों में असमानता और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट तथा डाक्टरों द्वारा लाश की प्राथमिक जांच के आधार पर गुरजिंदर सिंह, परमजीत सिंह, अमित कुमार, नवजोत सिंह पर हत्या और अन्य धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने तीन आरोपियां को गिरफ्तार कर िलया है जबिक नवजोत फरार है।

सिर्फ वही नकारात्मक खबरें जो आपके लिए जानना जरूरी हैं।

खबरें और भी हैं...