पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 150 फीट खाई में गिरी कार, तीनों सवार सुरक्षित निकाले

150 फीट खाई में गिरी कार, तीनों सवार सुरक्षित निकाले

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर

जाकोराखे साईंया मार सके कोय। यह कहावत उस समय सच हो गई जब चौहाल के पास बेकाबू होकर 150 से 200 फीट गहरी खाई गिरी कार में से तीन युवकों को सुरक्षित निकाल लिया गया। युवकों को मामूली चोटें आई हैं। इस घटना की सूचना किसी राहगीर ने नजदीक नाके पर पहुंचाई। मुलाजिमों ने तुरंत एंबुलेंस को फोन किया और जख्मी युवकों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

अस्पताल में उपचाराधीन सतीश कुमार निवासी भगत नगर ने बताया कि वह इरीगेशन डिपार्टमेंट में नौकरी करता है। छुट्टी होने के कारण दो दोस्तों संदीप निवासी दशमेश नगर और बलविंदर सिंह निवासी बस्सी जाना के साथ चौहाल के पास एक दरगाह पर माथा टेकने गए थे। शाम को वापस रहे थे तो कार बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। कार पहले वहां पर एक पेड़ में फंस गई तौर धीरे-धीरे सरकती हुई नीचे जा गिरी और पलट गई। गाड़ी के गिरने के करीब आधा घंटा बाद ऐसे लगा कि कुछ लोग गाड़ी के दरवाजा खोल रहे थे। जब होश आई तो पता चला कि वह लोग पुलिस के दो मुलाजिम थे और उनके साथ कुछ अन्य लोग भी थे। लोगों ने उन्हें सुरक्षित जगह पहुंचाया और अस्पताल ले गए। मौके पर एएसआई इंद्रजीत ने बताया कि हादसा करीब चार बजे हुआ। सूचना मिलते ही वो मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि गनीमत यह रही की इतना बड़ा हादसा होने के बाद भी तीनों में से किसी को भी कोई गंभीर चोट नहीं आई।

चौहाल के पास हुए हादसे के बाद पुलिस और लोगों ने तीनों को बचाया।

अस्पताल में जानकारी देता सतीश और जख्मी संदीप कुमार।

पहले पेड़ में फंसी, फिर सरकती हुई नीचे जाकर पलटी कार

खबरें और भी हैं...