नीरज युवा ब्राह्मण सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने
होशियारपुर | श्रीब्राह्मण सभा और युवा ब्राह्मण सभा की बैठक में सर्वसम्मति से श्री ब्राह्मण सभा और युवा पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। प्रधान कमलेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में युवा ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित विक्रम मेहता मौजूद थे। इस दौरान रमेश भारद्वाज को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जगमोहन शर्मा को कोषाध्यक्ष और सुरेश तिवाड़ी को श्री ब्राह्मण सभा का सचिव नियुक्त किया गया। इसी तरह नीरज शर्मा टिंका को युवा ब्राह्मण सभा का वरिष्ठ उपाध्यक्ष, वरुण ऐरी को कोषाध्यक्ष और अनिल डोगरा को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
प्रधान कमलेश शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण सभा की मजबूती और ब्राह्मणों की समस्याओं को मुख्य रुप से उठाया जाएगा अौर युवा वर्ग से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। शर्मा ने कहा कि इस वर्ष जिस तरह ब्राह्मणों ने एकजुटता दिखाई है, उसे कायम रखा जाएगा। उन्होंने नवनियुक्त सदस्यों को अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा के साथ निभाने की प्रेरणा दी। युवा ब्राह्मण सभा अध्यक्ष पंडित विक्रम मेहता ने श्री ब्राह्मण सभा को आश्वासन दिया कि युवा सभा उनके सानिध्य में रहते हुए कुशल मार्ग दर्शन के तहत कार्य करेगी। मौके पर कृष्ण गोपाल शर्मा, शशि कमल भारद्वाज, मधुसूदन कालिया, सुरेश चंद कपाटिया, सुनील कालिया, विनोद कुमार शर्मा, डॉ. बिंदू सार शुक्ला, दीपक शारदा, जीवन कुमार, गुरुदेव प्रसाद और सुशील कुमार मौजूद थे।
श्री ब्राह्मण सभा और युवा ब्राह्मण सभा की बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों की नियुक्ति करते हुए।