पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • क्लब वर्ग में पंजाब पुलिस जालंधर 1 0 से विजयी

क्लब वर्ग में पंजाब पुलिस जालंधर 1-0 से विजयी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नार्थ इंडिया कबड्डी फेडरेशन कप: शाहकोट लायन टीम चैंपियन

भास्कर संवाददाता | टांडा उड़मुड़

प्रवासीभारतीयों की ओर से गांव नंगल फरीद (गढ़ी) में करवाए गए नार्थ इंडिया कबड्डी फेडरेशन कप में कबड्डी की दिग्गज टीमों ने खेल का प्रदर्शन किया, जिसमें शाहकोट लायन टीम चैंपियन रही। कबड्डी प्रमोटर अमृतपाल सिंह चमकीला और नंबरदार जतिंदरपाल सिंह जोती की अध्यक्षता में हुए कबड्डी कप में हजारों दर्शकों की मौजूदगी में कबड्डी खेल में योगदान देने वाले प्रोमोटरों, खिलाड़ियों, कमेंटेटरों को प्रबंधकों ने मोटरसाइकिल, नकद इनाम से सम्मानित किया।

प्रवासी भारतीय बिल्ला, गोपा बैंस, स्वर्ण संधू, परमवीर बैंस, मच्छर सिंह, बलकरण, गुरविंदर के सहयोग से करवाए गए कबड्डी कप में डेढ़ लाख के पहले इनाम के लिए दिग्गज टीमें आपस में भिड़ी। खेल मेले का उद्घाटन यूथ अकाली नेता कमलजीत सिंह कोलार ने किया फाइनल मुकाबला बेहद कड़ा रहा, जिसमें एक और जहां संदीप नंगल अंबिया, कमल, सुच्चा, तिंदा परजिया जैसे इंटरनेशनल खिलाड़ियों वाली शाहकोट लायंस की टीम थी, वहीं दूसरी और हरियाणा स्टेट के चोटी के हरियाणवी खिलाड़ियों वाली शहीद बाबा बचन सिंह कबड्डी क्लब दिड़बा की टीम थी|

बेहद रोमांचक मुकाबले में टूर्नामेंट के बेस्ट रेडर रहे फौजी शाम चौरासी और जॉफी रहे संदीप नंगलअंबिया के शानदार खेल की बदौलत शाहकोट लायंस की टीम चैंपियन रही। विजेता टीम को मुख्या मेहमान हल्का इंचार्ज अरविंदर सिंह रसूलपुर ने क्लब की ओर से डेढ़ लाख रुपए से नवाजा। प्रबंधकों ने दिग्गज खिलाड़ी रहे राणा वंज को सोने की अंगूठी से सम्मानित किया वहीं कबड्डी खिलाड़ी नन्नी गोपालपुरिया, कौरा सिल्वरा, जोंटी कलसिया, रेशम यामराय, लक्खा मुलेवाल खैहरा, कमेंटेटरों सुखबीर चौहान और रुपिंदर जलाल को बाइक देकर सम्मानित किया।

हादसे में अपाहज हो चुके कबड्डी खिलाड़ी तेजी निजामपुर को डेढ़ लाख रुपए की राशि दी। चमकीला के इस प्रोत्साहन को देख अनेको क्लबों और प्रोमोटरों ने वित्तीय सहायता करने की घोषणा की।

टूर्नामेंट में कमेंटरी इंटरनेशनल कमेंटेटर सुखबीर चौहान, आलमगीर दयालपुर और रुपिंदर जलाल ने की। मौके पर बिट्टू हॉलैंड, जगतार सिंह, बाज सिंह विर्क, बलविंदर सिंह बिल्ला, परमिंदर सिंह, रविंदर सिंह सिंघापुरी, सुखजिंदर सेठी, हरदीप टिवाणा, काहन सिंह, सुखजीत, गुरदेव सिंह, हरजीत सिंह टिवाणा, परमिंदर सिंह, गुरदेव सिंह नरवाल, जतिंदर पाल सिंह, जरनैल सिंह, बलविंदर सिंह, हरमीत सिंह, गुरदीप सिंह, सरजिंदर सिंह, परमिंदर सिंह, हरमेश सिंह, बलबीर सिंह, रेशम सिंह, परमजीत सिंह, गोनी, काहन सिंह, बिल्ला, कुलदीप सिंह, सुखजीत सिंह, इंस्पेक्टर हरलीन सिंह, दमनदीप सिंह बिल्ला, बिक्रमजीत सिंह लाली, गोल्डी कल्याणपुर, दलजीत सिंह गिलजियां, राकेश वोहरा, सुरजीत सिंह जोड़ा, गुमेल सिंह जोड़ा, राजू मोहकमगढ़, अवतार सिंह सिंघापुरी, बचित सिंह, गुरबिंदर सिंह, कुलविंदर सिंह, परमिंदर सिंह चौहान मौजूद थे।

सरकारी कॉलेज की बी टीम ने टीम को हराया

होशियारपुर।सरकारी कॉलेज होशियारपुर में कालेज के स्टाफ में एक 20-20 क्रिकेट मैच करवाया गया, जिसमें हिंदी विभाग के अमरजीत सिंह और गणित विभाग के अमरजीत सिंह मठारू की टीमों ने भाग लिया। प्रिंसिपल डॉ. परमिंदर कौर ने मैच की शुरुआत करवाई। मैच डॉ. दलजीत सिंह बाजवा, प्रो. अमरजीत सिंह टिवाणा और गुरदर्शन कौर की अध्यक्षता में खेला गया। इलेवन टीम में प्रो. अमरजीत सिंह, प्रो. विकास सूद, धर्मपाल, दिनेश पुरी, अरूण शर्मा, वरिंदर कुमार, सुखविंदर सिहं, पवन कुमार, कश्मीर सिंह, हरजिंदर अमन, हरजिंदर कुमार, प्रदीप सिंह, यादविंदर सिंह और बी टीम में प्रो. एएम मठारु, एपी सिंह, नवदीप सिंह, राजेश शर्मा, धर्मवीर, रणजीत कुमार, संजीव बांसल, कनव रिशी, नवनीत सिंह, गुरशरण सिंह, जितेश कुमार, रवि कुमार ने भाग लिया। टीम ने सात खिलाड़ियों के नुकसान पर 147 रन बनाए जबकि टीम बी ने 148 रन बनाकर जीत हासिल की। मैच में प्रो. हरजिंदर ने 78 रन बनाकर और तीन विकेट लेकर मैन ऑफ मैच बने। इस मौके पर प्रो. कत्याल अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद थे।

खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते प्रबंधक अमृतपाल सिंह चमकीला और मुख्यमेहमान अरविंदर सिंह रसूलपुर।

खबरें और भी हैं...