शालीमार नगर की गली नंबर 8 की महिलाओं ने सूद को बताईं समस्याएं
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर
वार्डनंबर 7 में पड़ते शालीमार नगर की गली नंबर 8 की महिलाओं ने मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार तीक्ष्ण सूद के निवास स्थान पर उनसे मुलाकात की। उन्होंने सूद को ज्ञापन सौंपकर बताया कि शालीमार नगर की गली नंबर 8 में सीवरेज वाटर सप्लाई का काम अधूरा पड़ा है, इसके कारण उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने मांग की कि गली नंबर 8 के रहते क्षेत्र में वाटर सप्लाई सीवरेज के अधूरे पड़े काम जल्द पूरे करवाए जाएं। इस मौके पर सूद ने बताया कि होशियारपुर नगर के सर्वोपरी विकास के लिए सरकार से राशि मंजूर करवा ली गई है, इससे क्षेत्र में विकास के काम करवाए जाएंगे। उन्होंने मंडल दल को आश्वासन दिया कि जल्द ही पहल के आधार पर गली के रहते विकास कार्य करवा दिए जाएंगे। इस मौके पर मंडल के सदस्यों मीनू वैरोनिका, इंद्रजीत कौर, नीना, सुनीता, कमलेश, अमरीक, पूजा, यशपाल शर्मा, रामदेव यादव आदि शामिल थे।
तीक्ष्ण सूद को अपनी समस्याएं बताती गली नं. आठ की महिलाएं।