पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंचायतों में नंबरदारों के शामिल होने पर विचार

पंचायतों में नंबरदारों के शामिल होने पर विचार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | पंजाबनंबरदार यूनियन की बैठक में गांवों की पंचायतों में नंबरदारों के शामिल होने पर विचार किया। प्रधान चौधरी रघुवीर बंटी की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला उप प्रधान गुरमीत सिंह और पंडित अमृत राय विशेष तौर पर शामिल हुए। इससे गांव की पंचायत को और माल विभाग के कामकाज को काफी सहायता मिल सकती है। बंटी ने बताया कि नंबरदारों की कुछ जरुरी मांगें हैं, जिसमें सरकारी बसों में नंबरदार की सीट रिजर्व हो, किराया मुक्त हो, टोल प्लाजा में यातायात मुफ्त किया जाना मुख्य है। उन्होंने बताया कि नंबरदारों का जो बकाया मानभत्ता है, वह जल्द ही नंबरदारों के खातों में डाल दिया जाए। बैठक में सोहन सिंह गिल्ल, साधू सिंह सहोता, विनय कुमार नंदन, कुलवंत सिंह, कैप्टन रणजीत सिंह, जसविंदर कुमार, वरिंदरजीत सिंह, सतीश कुमार, फ्रीडमपाल सिंह, भूपिंदर सिंह, करनैल सिंह, वरिंदर खुलवाना, ओंकार सिंह, राम लुभाया, गुरदियाल सिंह, जोगिंदर पाल, हरबंस लाल, नंद सरूप, हरभजन सिंह शामिल थे।

खबरें और भी हैं...