पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहीदों की फांसी के दिन को काला दिवस के तौर पर मनाया

शहीदों की फांसी के दिन को काला दिवस के तौर पर मनाया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर

राजगुरु,सुखदेव और भगत सिंह को आज ही के दिन अंग्रेज हुकमरानों ने फांसी की सजा सुनाई जाने वाले काले दिन को याद करते हुए नई संस्था संस्था ने आज का दिन काला दिवस के तौर पर मनाया गया। संस्था की ओर से शहीद भगत सिंह एवेन्यू कॉलोनी फेज-2 हरियाना रोड में हुए समारोह की अध्यक्षता नई सोच संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अश्विनी गैंद ने की। अश्विनी गैंद समेत मोहल्ला निवासियों ने शहीदों की तस्वीर के सामने पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

अश्विनी गैंद ने कहा कि देश भक्तों की शहादत की बदौलत आज हम आजादी का सुख भोग रहे हैं। हमारा परम कर्तव्य है कि हम अपने शहीदों की शहादत को भूले नहीं और उनके हर दिन को मनाकर आने वाली पीढ़ियों तक अपने गौरवमयी इतिहास को पहुंचाएं। उन्होंने कहा-देश को आजाद करवाने की अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई में राजगुरु, सुखदेव और भगत सिंह ने खुशी-खुशी शहादत का जाम पी कर देश वासियों को अपने भारत देश को गुलामी की जंजीरों से आजाद करवाने का संदेश दिया था। आज ही दिन अंग्रेजों ने हमारे वीर सपूतों को फांसी की सजा सुनाई थी। गैंद ने भारत सरकार से मांग की कि आज के दिन को काला दिवस घोषित किया जाए और शहीदों से संबंधित सही इतिहास को बच्चों तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं।

इस दौरान उपस्थित बड़ों और बच्चों ने शहीदों की सोच पर पहरा देने की शपथ भी ग्रहण की। इस अवसर पर अजय राणा, भूपिंदर सिंह, जतिंदर सिंह, पवन विर्दी, दीपक वालिया, विजय राणा, वरिंदर अग्निहोत्री, अर्जुन सिंह, अमित शर्मा, अनमोल पराशर, शिवदास राणा, राजेश भार्गव, शशी बद्धण, आशू ठाकुर, कुलदीप ठाकुर, सतनाम सिंह, महिंदरपाल, दिनेश अग्रवाल, अनिल कुमार, मनजोत, दिवयांश विनोद कुमार, अभिनव राणा आदि सहित क्षेत्र के कई लोग भी मौजूद थे।

शहीदों की सोच पर पहरा देने की शपथ ग्रहण करवाते अश्विनी गैंद। -भास्कर

खबरें और भी हैं...