पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप आने से बच्चों का भविष्य अंधकारमय : राजकुमार
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर
एकतरफ सरकार विद्यार्थियों को बनते लाभ देने के दावे करते नहीं थक रही, दूसरी तरफ दलित विद्यार्थियों की पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप आने से विद्यार्थियों के भविष्य पर तलवार लटकनी शुरू हो गई है। विद्यार्थियों के नाम पर राजनीति चमकाने वाली संस्थाओं और राजनीतिक पार्टियां भी कोरी बयानबाजी के अलावा कुछ नहीं कर रही हैं। यह बात पीपीसीसी-एससी डिपार्टमैंट के चेयरमैन डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने चब्बेवाल के एससी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की ओर से उक्त समस्या से पैदा हुई परेशानी बताए जाने के बाद कही। डॉ. राज कुमार ने कहा कि ऐसी स्थिति में पैदा हुई परेशानी को वो भलि-भांति समझते हैं।
उन्होंने अपनी पढ़ाई भी बहुत ही मुश्किल हालातों में की थी, उन्हें भी कई प्रकार की परेशानियों से गुजरना पड़ा था। इसलिए वो नहीं चाहते कि उनकी जैसी समस्याएं कोई और विद्यार्थी भी झेले। उन्होंने कहा कि वो चब्बेवाल के विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को आश्वस्त करते हैं कि यदि सरकार ने एससी विद्यार्थियों की पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप रिलीज की तो वे इन बच्चों की फीस का इंतजार अपने स्तर पर करेंगे।