पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टॉवर लोकेशन से मिले गायब बच्चे

टॉवर लोकेशन से मिले गायब बच्चे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टॉवर लोकेशन से मिले गायब बच्चे

होशियारपुर| शनिवारको मोहल्ला कच्चे क्वार्टर बहादुरपुर के दो बच्चे जो घर से कहीं चले गए थे को सिटी पुलिस की टीम ने नवांशहर के बस अड्डे से बरामद कर घर वालों को सौंप दिया।

हरजीत कुमार बहादुरपुर का समरीत जोकि एक ही स्कूल में पांचवीं कक्षा के छात्र हैं, सुबह साढ़े आठ बजे के करीब घर बिना बताए कहीं चले गए। हरजीत के गायब होने पर उसकी बहन रीना ने उसके सुमरीत के घर पता किया तो उसके घर वालों ने बताया कि सुमरीत भी सुबह साढ़े आठ बजे से घर से गायब है। उन्होंने थाना माडल टाऊन थाना सिटी पुलिस को सूचित किया। हरजीत के घर से मोबाइल भी गायब था जिस पर उसके घर वालों ने मोबाइल पर संपर्क किया तो फोन स्विच ऑफ था। रविवार सुबह पुलिस ने लोकेशन ट्रेस की तो लोकेशन नवांशहर-राहों रोड की निकली। थाना सिटी के एसएचओ अमरनाथ ने नवांशहर के लिए पुलिस टीम रवाना की तो वहां से दोनों बच्चे बरामद हो गए।