पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिव महापुराण कथा का आगाज किया

शिव महापुराण कथा का आगाज किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर। श्रीभगवान परशुराम सेना द्वारा पांच दिवसीय शिव महापुराण कथा का आगाज जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा की अध्यक्षता में केशव मंदिर में हुआ। इस कथा का आयोजन दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की कथा प्रवक्ता सर्व आशुतोष महाराज की शिष्य साध्वी सुश्री रुपेश्वरी भारती के सानिध्य में किया गया।

सर्वप्रथम मुख्य यजमान विजय महेश्वरी कुसुम महेश्वरी, रविंदर कुमार नीरज महेश्वरी, मुनीष महेश्वरी, पवन पासन द्वारा पूजन संपन्न किया गया। मुख्य यजमान महेश्वरी पासन परिवार परशुराम सेना के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्त्ताओं ने ज्योति प्रज्जवलित कर कथा का आगाज किया। साध्वी रुपेश्वरी भारती ने बताया कि शिवमहापुराण की कथा मानवजाति को सुख समृद्धि आनंद देने वाली है। इस मौके पर चीफ पैटर्नर अजय ऐरी, नरिंदर परशा, केसी शर्मा, रोहित रावल, अक्षय छिब्बर, विश्वामित्र पांडेय, बजरंगी पांडेय, रितेश कुमार, चांद, वरुण कौशल, सुनील झा, योगेश योगी अन्य शामिल थे।