पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डेंगू बुखार की रोकथाम के सुझाव दिए

डेंगू बुखार की रोकथाम के सुझाव दिए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | जिलाएपिडियोमोलोजिस्ट डॉ. मुनीष कुमार की अध्यक्षता में डेंगू बुखार की रोकथाम के लिए चलाई जा रही मुहिम के तहत डीएवी बीएड कॉलेज में सेमिनार करवाया गया। इस मौके पर अर्बन मलेरिया स्कीम के इंचार्ज प्रितपाल सिंह, बीएड कालेज के प्रिंसिपल डॉ. शाम सुंदर शर्मा, एसएस गिद्धा, कोऑर्डिनेटर पिंकी रानी भी मौजूद थे। अर्बन मलेरिया स्कीम के इंचार्ज प्रितपाल सिंह ने बताया कि डेंगू एक एडीज एजिपटाई नाम के मादा मच्छर के काटने के साथ होता है। मच्छर के काटने से तेज बुखार, सिर दर्द, मासपेशियों का दर्द, कमर और जोडों में दर्द, शरीर पर लाल रंग के निशान, उल्टी, दस्त, पेट दर्द के लक्षण संभावित है। ऐसे में मरीज को तुरंत अस्पताल पहुंचाना चाहिए।