राजेश वार्ड नंबर 11 के प्रधान बने
होशियारपुर | शिवसेना (पंजाब) के मॉडल टाउन स्थित कार्यालय में हुई बैठक में कमलजीत बंगड ने राजेश कुमार को वार्ड नंबर 11 का वार्ड प्रधान नियुक्त किया। जिला प्रधान कमलजीत बंगड़ की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्टी के अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया। प्रधान राजेश कुमार ने कहा कि वो पार्टी कार्यों में बढ़ चढ़ कर भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि शहर और गांवों में पार्टी की कमेटियां बनाई जाएंगी। इस अवसर पर गुरविंदर कौर, सुखदीप, परमजीत अज्जोवाल, बब्बी, रजिंदर बब्बी, जगदेव, सतनाम, बलवीर बावा और संजय भी मौजूद थे।
शिव सेना (पंजाब)की जिला प्रधार कमलजीत बंगड, रजेश कुमार को वार्ड नंबर 11 का वार्ड प्रधान नियुक्त करते हुए