पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भगवान ही मिल गए तो सांसारिक वस्तुएं खुद ही मिल जाएंगी: साध्वी रूपेश्वरी

भगवान ही मिल गए तो सांसारिक वस्तुएं खुद ही मिल जाएंगी: साध्वी रूपेश्वरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केशोमंदिर में श्री भगवान परशुराम सेना की ओर से शक्ति मंदिर नई आबादी में करवाई जा रही पांच दिवसीय श्री शिव महापुराण की कथा के तीसरे दिन जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने मुख्य यजमानों से पूजन करवाया। पूजन में डॉ. प्रितपाल सिंह पनेसर, नीशा पनेसर, पप्पल धीर एवं नोबल धीर विशेष तौर पर शामिल हुए जबकि मुख्य मेहमान होशियारपुर के एसडीएम आनंद सागर शर्मा थे। सभी यजमानों ने ज्योति प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की साध्वी रूपेश्वरी भारती ने भावुकता के साथ शिव महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान शिव भोले है और जल्द ही श्रद्धालुओं पर प्रसन्न हो जाते हैं। इस दौरान पुष्प भद्रा भारती ने अपने भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। साध्वी रूपेश्वरी ने कहा कि भक्त और भगवान का रिश्ता लेन-देन का नहीं हैं बल्कि यह रिश्ता भाव श्रद्धा और निष्ठा से जुड़ा हैं। उन्होंने कहा कि जब भगवान ही मिल गए तो सांसारिक वस्तुएं तो खुद ही मिल जाएंगी। उन्होंने कहा कि हमें संतों की शरण में रहना चाहिए। सेवा और सत्संग में रहने का प्रयास करना चाहिए क्योंकि जीवन का उद्देश्य भगवान की प्राप्ति हैं। एसडीएम आनंद सागर शर्मा ने परशुराम सेना को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर नरेंदर परछा, रोहित रावत, अक्षय छिब्बर, विश्वामित्र पांडे, पंकज बेदी, राज कुमार, रितनेश, सुनील झा प्रियंका, वनिता, ममता, लता देवी आदि मौजूद थे।

शक्ति मंदिर नई आबादी में करवाई गई श्री शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन ज्योति प्रज्ज्वलित करके समागम की शुरुआत करते हुए गणमान्य। समागम में भजनों पर झूमते भक्तजन।